लाड़ो लक्ष्मी योजना Eligibility – कौन कर सकता है लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन?

Lado Lakshmi Yojana Eligibility Criteria

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की घोषणा की है। यह योजना 25 सितंबर 2025 से पूरे राज्य में लागू होगी। योजना का मकसद राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने सीधी आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।

हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना पात्रता मापदंड (Eligibility)

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नीचे दिए गए शर्तों को पूरा करती हों:

  • निवास प्रमाण: महिला स्वयं या उसका पति (यदि विवाह के बाद हरियाणा में आई है) कम से कम 15 साल से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • आयु सीमा: महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आय प्रमाण: पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए (फैमिली इंफॉर्मेशन डाटाबेस – FIDR के अनुसार सत्यापन होगा)।
  • बैंक खाता: महिला के नाम से सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो।
  • परिवार में एक से अधिक महिलाएं: परिवार की सभी पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, कोई सीमा नहीं है।

लाड़ो लक्ष्मी योजना में कौन पात्र नहीं है? (Ineligibility)

निम्नलिखित स्थितियों में महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा:

  • जो महिलाएं पहले से अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से पैसा ले रही हैं, जैसे – वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा भत्ता, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, विकलांग भत्ता, अम्ल पीड़ित महिला सहायता, या अविवाहित/विधुर भत्ता 2023।
  • यदि वह किसी भी सरकारी विभाग/संस्था में नियमित, कॉन्ट्रैक्ट या पार्ट-टाइम नौकरी कर रही है और परिवार की आय सीमा से अधिक है।
  • यदि वह या परिवार का कोई सदस्य पहले से किसी अन्य सरकारी संस्था से पेंशन/अनुदान ले रहा है।
  • यदि महिला आयकर दाता है।

योजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण नियम

  • लाइवनेस चेक: हर महीने महिलाओं को ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन करना जरूरी है, तभी पैसा मिलता रहेगा।
  • गलत जानकारी: यदि झूठी जानकारी देकर लाभ लिया गया, तो राशि 12% ब्याज के साथ वापस वसूली जाएगी और सजा भी हो सकती है।
  • बैंक समस्या: यदि दो महीने लगातार भुगतान असफल होता है तो पैसा रोक दिया जाएगा, सही विवरण अपडेट करने पर ही दोबारा मिलेगा।
  • मृत्यु पर नियम: लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसी महीने की राशि दी जाएगी, लेकिन आगे से भुगतान बंद हो जाएगा।
  • स्वचालित बदलाव: उम्र बढ़ने या विधवा होने पर महिला को संबंधित अन्य भत्तों में स्वतः शामिल किया जाएगा।

लाड़ो लक्ष्मी योजना क्या है?

यह हरियाणा सरकार की एक नई सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा। भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से PFMS सिस्टम से होगा। महिलाएं चाहें तो कम राशि चुनने का विकल्प भी पा सकती हैं।

यह योजना सिर्फ पैसे देने तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाओं को नियमित आय देकर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत करेगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना आवेदन प्रक्रिया

अब इस योजना के लिए आवेदन केवल लाड़ो लक्ष्मी ऐप से ही किया जा सकता है, जो एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध होगा।

STEP 1: अपने मोबाइल में लाड़ो लक्ष्मी ऐप डाउनलोड करें।

STEP 2: आधार और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

STEP 3: परिवार की जानकारी भरें जैसे – आय, निवास प्रमाण, HKRN ID, बिजली कनेक्शन, वाहन विवरण और बैंक खाता।

STEP 4: फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी।

STEP 5: CRID विभाग 15 दिनों में आपके विवरण को PPP डाटाबेस से मिलाएगा।

STEP 6: पात्र पाए जाने पर आपको SMS मिलेगा जिसमें ₹2100 या कम राशि चुनने का विकल्प होगा।

STEP 7: पात्रता की पुष्टि के बाद आपको DDLLY ID दी जाएगी और अगले महीने से पैसा आपके बैंक खाते में आएगा।

लाड़ो लक्ष्मी योजना – FAQs

प्रश्न 1: लाड़ो लक्ष्मी योजना क्या है?

यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत 23 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 दिए जाएंगे।

प्रश्न 2: योजना कब शुरू होगी?

यह योजना 25 सितंबर 2025 से लागू होगी।

प्रश्न 3: कौन पात्र है?

23 वर्ष या उससे अधिक आयु की, हरियाणा में 15 साल से निवास करने वाली, और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपये तक है, वे महिलाएं।

प्रश्न 4: आवेदन कैसे करें?

केवल लाड़ो लक्ष्मी ऐप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

प्रश्न 5: यदि गलत जानकारी दी जाए तो क्या होगा?

झूठी जानकारी पर प्राप्त पैसा 12% ब्याज सहित वापस वसूला जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।